फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: लोक पंचायत ने जमुना कृष्ण धाम के निर्माण को लेकर चर्चा की

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिपुर के प्राचीन वैभव को लौटाने पर हुआ मंथन
विज्ञापन




यमुना तट हरिपुर में प्रस्तावित जमुना कृष्ण धाम के निर्माण को लेकर लोक पंचायत की बैठक बाढ़वाला स्थित एक होटल में आयोजित हुई। बैठक में हरिपुर के प्राचीन वैभव को लौटाने को लेकर मंथन किया गया। घाट के साथ ही मठ, मंदिर, धर्मशाला, संस्कृति विद्यालय के निर्माण पर जोर दिया गया।



सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक एवं लोक पंचायत के सदस्य केएस चौहान ने कहा यमुना के तट पर बनने वाला धाम मंदिर भव्य होना चाहिए। श्रद्धालुओं के लिए हर प्रकार की सुविधा होनी चाहिए। यह धाम जौनसार बावर में सामाजिक गतिविधियों का केंद्र होगा। उन्होंने कहा कि केवल सरकार के घाट निर्माण से हरिपुर का प्राचीन वैभव वापस नहीं लौट सकता।
विज्ञापन


यहां के प्राचीन वैभव को लौटाने के लिए धाम, मठ, मंदिर, गुरुद्वारा, धर्मशालाएं, वेधशालाएं गौशालाएं तथा संस्कृत विद्यालय के स्थापना की जानी चाहिए, ताकि स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार के अवसर भी मिल सके। श्रीचंद शर्मा ने कहा है कि लोक पंचायत का उद्देश्य सामाजिक जागरूकता लाना है। कहा हरिपुर का वैभवशाली इतिहास रहा है, जब यहां पर बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होगा तो निश्चित रूप से आर्थिकी के द्वार भी खुलेंगे। कार्यक्रम को सेवानिवृत्त उपजिलाधिकारी नत्थी सिंह तोमर ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन




बैठक में खत विशायल के स्याणा जगत सिंह चौहान, मोहन खत के स्याना जयपाल सिंह चौहान, पूरन सिंह तोमर, लोक पंचायत के कार्यकर्ता एवं प्रधान कांति चौहान, विनीत जोशी, भारत चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें