लाखामंडल में सरकार का पुतला दहन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत : दल
- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का जलाया पुतला
चकराता। लाखामंडल में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमर सिंह चौहान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी हत्याकांड का विरोध किया। भाजपा प्रदेश प्रभारी, अध्यक्ष, मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर मामले की सीबीआई जांच की मांग की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार इस संवेदनशील मामले में सच्चाई को दबाने का प्रयास कर रही है। दोषियों को बचाया जा रहा है, जिसे कांग्रेस किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। इस दौरान पंचायत सदस्य अमिता वर्मा, बोंदूर खत के स्याणा रजनेश पंवार, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सौरभ राणा, चंडी प्रसाद, पूर्व यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अरुण डोभाल, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि विक्रम राणा, जयेंद्र पंवार, दिनेश पंवार, शांति प्रसाद आदि उपस्थित रहे। संवाद