सेलाकुई। ग्राम पंचायत शाहपुर-कल्याणपुर में सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आम जनता की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सड़क के निर्माण से ग्रामीणों व श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी। शाहपुर कल्याणपुर में भद्रराज मंदिर को जाने वाली सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से के पुर्ननिर्माण का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि सड़क खराब होने से ग्रामीणों व मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ रही थी। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण 33.27 लाख की लागत से कराया जाएगा। इस अवसर पर ग्रामीणों ने क्षेत्र की जर्जर सड़कों को ठीक कराने व पेयजल संबंधी समस्या को दूर कराने की मांग की। जिसपर विधायक ने उन्हें समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर दयानंद जोशी, सुरेश उनियाल, रवि कश्यप, मातबर सिंह बिष्ट आदि उपस्थित रहे। संवाद