विकासनगर। वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर के सात दिवसीय एनएसएस शिविर का श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक प्रो. गौरव वार्ष्णेय ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रों द्वारा किए जा रहे विभिन्न सेवा कार्यों का अवलोकन किया और उनकी सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों से वार्ता कर शिविर के दौरान किए गए कार्यों की जानकारी ली। कार्यक्रम में उपस्थित डॉ. सीमा बेनीवाल ने कहा कि समाज सेवा का असली अर्थ जरूरतमंदों की सहायता करना और राष्ट्र निर्माण में योगदान देना है। इस मौके पर डॉ. राजकुमारी भंडारी चौहान, डॉ. दिलीप कुमार भाटिया आदि उपस्थित रहे। संवाद