आजाद कॉलोनी में शिव मंदिर के पास स्थित इस पार्क की चहारदीवार है लेकिन न तो इसमें लोगों के बैठने के लिए बेंच हैं और न ही घास लगाई गई है। नतीजतन पार्क को लोगों ने कूड़ाघर बना दिया है। लोग वहां कूड़ा डालते हैं और कुछ लोग उस कूड़े को निस्तारण करने के लिए जला देते हैं।
आजाद कॉलोनी में इस पार्क के चारों ओर आबादी है और पास में ही शिव मंदिर भी है। इस पार्क में मोबाइल नेटवर्क लिए एक कंपनी का टावर कोने में लगाया गाय है। चारों तरफ चहारदीवारी के पास हरियाली के लिए पौधरोपण किया गया है लेकिन बाकी जगह खाली पड़ी है। वहां, मौजूद बच्चों ने कहा कि नगर निगम को इस पार्क का सौंदर्यीकरण करना चाहिए। इसके रख-रखाव की जिम्मेदारी के लिए आस-पास के जिम्मेदार लोगों को चुनना चाहिए।