फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: हरिपुर में यमुना के तट पर होगा आश्रम का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
सात सितंबर को संत लव दास जी महाराज की मौजूदगी में होगा शिलान्यास
विज्ञापन

भविष्य में वेदशाला, गोशाला, वृद्धाश्रम भी बनेगा

हरिपुर में यमुना नदी के तट पर आगामी छह सितंबर को आश्रम का शिलान्यास संत लव दास जी महाराज सहित अनेक महामंडलेश्वर और संत समाज की उपस्थित में होगा।
इसे लेकर देहरादून में आयोजित बैठक में कार्यक्रम की रूप रेखा पर चर्चा की गई। जौनसार बावर के पहले कथा व्यास आचार्य विजय कृष्ण महाराज जी के दिशा निर्देशन में इस आश्रम का शिलान्यास होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जौनसार बावर के लोग शामिल होंगे। सत्संग, प्रवचन एवं यज्ञ भी होगा।
आचार्य विजय कृष्ण ने कहा है कि जौनसार बावर के पहले आश्रम का शिलान्यास हरिपुर में होने जा रहा है। यह आश्रम भविष्य में विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का केंद्र होगा। उन्होंने कहा आश्रम तैयार होने पर वेदशाला, गोशाला, वृद्धाश्रम आदि का निर्माण होगा। नियमित यज्ञ और यमुना जी की आरती होगी।
विज्ञापन


जौनसार बावर कर्मचारी मंडल के अध्यक्ष रणवीर सिंह तोमर ने कहा कि यह आश्रम भविष्य में जौनसार बावर के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा है कि जौनसार बावर में अनेक मंदिर है, लेकिन आश्रम व्यवस्था से स्थानीय लोगों को आध्यात्मिकता को जानने और समझने का अवसर प्राप्त होगा।
विज्ञापन

विधानसभा के पूर्व सूचना अधिकारी भारत चौहान ने कहा है कि हरिपुर का पुरातन समय से वैभव संपन्न इतिहास रहा है। यहां प्राचीन काल में अनेक मठ मंदिर और आश्रम हुआ करते थे। आश्रम की स्थापना से हम दुबारा वैदिक परंपरा की ओर लौटेंगे और हरिपुर का वैभव पुनर्स्थापित होगा। इस मौके पर महेंद्र सिंह तोमर, खुशीराम जोशी, श्रीचंद तोमर, नीलम नेगी, दिगपाल सिंह, जयपाल सिंह चौहान, बारू दत्त जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें