फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवरी महीने में वनाग्नि की घटना बड़ी चेतावनी : धस्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
-वनाग्नि रोकने के लिए आपदा प्रबंधन की अग्रिम तैयारी करे सरकार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि जनवरी महीने में वनाग्नि की घटना होना बड़ी चेतावनी है। वन विभाग व आपदा प्रबंधन विभाग को इससे सबक लेकर आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए।
कैंप कार्यालय में मीडिया से बातचीत में धस्माना ने कहा कि पिछले छह दिनों से नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क क्षेत्र के पैंखंडा जंगल में आग लगी हुई है जो कोशिशों के बावजूद नियंत्रण में नहीं आ रही है। इससे आसपास फूलों की घाटी छह सौ विभिन्न फूलों की दुर्लभ प्रजाति खतरे में पड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आमतौर पर वनाग्नि की घटनाएं फरवरी अंत में शुरू होती थी, वह अब जनवरी की शुरुआत में हो रही है। जो आने वाले गर्मी के मौसम में वनाग्नि की घटनाओं में बढ़ोतरी का संकेत है। वन विभाग व आपदा प्रबंधन विभाग को अभी से आने वाले खतरे से निपटने की तैयारी शुरू करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष भी वन व आपदा प्रबंधन विभाग के बीच आपसी तालमेल न होने से वनाग्नि से वन संपदा को भारी नुकसान हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें