चंद्रबनी वार्ड में वन विभाग द्वारा पकड़े गए बंदर।
देहरादून। राजधानी के विभिन्न इलाकों में बंदरों से निजात दिलाने के लिए वन विभाग ने अभियान शुरू कर दिया है। मथुरा (यूपी) से बुलाई गई विशेष टीमें लंगूरों की मदद से चंद्रमणि इलाके में अभियान शुरू कर दिया है। पहले दिन 120 बंदर पकड़कर चिड़ियापुर स्थित बंदरबाड़े में पहुंचाए गए।
राजधानी के कई इलाकों में बंदरों का जबरदस्त आतंक हैं। कई लोगों पर यह हमला कर घायल कर चुके हैं। लेकिन अब इनसे निजात दिलाने के लिए वन विभाग ने अभियान शुरू कर दिया है। इन्हें दबोचने के लिए मथुरा से विशेष टीम बुलाई गई हैं। इस पर स्थानीय लोगों ने राहत की संास ली है। पहले दिन चंद्रमणि इलाके में अभियान चलाकर लोगों को राहत दी। इस दौरान मौके पर सभासद सुखबीर बुटोला समेत कई लोग उपस्थित रहे।