फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: न्यू एरा क्रिकेट ने अभिमन्यु अकादमी को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ दून की ओर से आयोजित प्रथम कैडेट अंडर-16 क्लब चैंपियनशिप में न्यू एरा क्रिकेट अकादमी ने अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी को दो विकेट से पराजित कर रोमांचक जीत दर्ज की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी की टीम 28.1 ओवर में 106 रन बनाकर सिमट गई। टीम की ओर से आर्यन यादव ने सर्वाधिक 28 रन का योगदान दिया। न्यू एरा क्रिकेट अकादमी की ओर से हैप्पी और हर्षित घनसेला ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट झटके। 107 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यू एरा क्रिकेट अकादमी ने 37 ओवर में आठ विकेट खोकर 109 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।
टीम की ओर से अर्श ने 29 रन की अहम पारी खेली, जबकि हर्षित घनसेला ने 25 रन नाबाद बनाकर टीम को जीत दिलाई। हर्षित घनसेला को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं अर्श को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और आर्यन यादव को तीन विकेट लेने के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें