फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मी दुनिया में होने के बावजूद उत्तराखंडी संस्कृति से जुड़ा हूं : हेमंत पांडेय

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदी फिल्मों के मशहूर अभिनेता हेमंत पांडेय को उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से सम्मानित किया गया। अभिनेता हेमंत पांडेय ने कहा, फिल्मी दुनिया में होने के बावजूद अभी भी मैं उत्तराखंडी संस्कृति से जुड़ा हूं। उत्तराखंड में हिंदी फिल्मों की शूटिंग होने लगी है। आज सरकारों ने फिल्मों को टैक्स फ्री भी किया है। आने वाले समय में फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट के निर्देशन में उनकी हॉरर फिल्म हॉन्टेड-2 दर्शकों को देखने को मिलेगी।
विज्ञापन


पांडे ने कहा, नई पीढ़ी बहुत एडवांस है उनको सब मालूम है कब क्या करना है। लेकिन उनको ठगों से सावधान रहने की जरूरत है मुंबई में ये लोग भी काफी सक्रिय हैं। आज चंपावत, बागेश्वर तक शूटिंग स्थल बन चुके हैं। ये सब विकास से ही संभव है।



इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा, कार्यवाहक महामंत्री मीना नेगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रश्मि खत्री, कनिष्ठ उपाध्यक्ष दरवान सिंह, कोषाध्यक्ष मनीष भट्ट, संप्रेक्षक मनोज सिंह जयाडा, कार्यकारिणी सदस्य मंगेश कुमार, बालम सिंह तोपवाल, विनोद पुंडीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें