फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विवि और संस्थानों की लड़ाई ने छात्रों की चिंता बढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIश्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध संस्थानों संबद्धता के लिए चल रही लड़ाई
I

I
I
Iश्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय और संबद्ध संस्थानों में इन दिनों संबद्धता के लिए लड़ाई चल रही है। विवि की ओर से 17 संस्थानों के पास संबद्धता न होने पर परिणाम और प्रवेश पर रोक लगाई गई है। ऐसे में विवि और संस्थानों की इस लड़ाई के बीच अध्ययनरत छात्रों की चिंता बढ़ गई है।
I
I
I
Iउधर, कई संस्थानों की ओर से जिस छात्र की अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (एबीसी) आईडी नहीं बनाई गई है। ऐसे में इन छात्रों का भी विवि की ओर से परीक्षा परिणाम रोकने की बात कही गई है। इस संबंध में बीते दिनों नैड के नोडल अधिकारी डॉ. बीएल आर्य की ओर से संबद्ध सभी संस्थानों के निदेशक व प्राचार्यों को पत्र लिखा गया था। एक निजी संस्थान के निदेशक ने कहा, विवि के पत्र और अखबारों में छपी खबर ने छात्रों की चिंता बढ़ा दी है। पासआउट हो चुके छात्र भी यह सवाल कर रहे हैं कि उनकी डिग्री मान्य है या नहीं। जबकि, इसका असर इस सत्र में होने वाले प्रवेश पर भी पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iवहीं, विवि के कुलपति प्रो. एनके जोशी ने कहा, संबद्धता के लिए संस्थानों को कई बार पत्र दिए गए हैं। रही बात छात्रों की चिंता की तो इस पूरे मामले में छात्रों का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। इसी को ध्यान में रखते हुए विवि की ओर से समय पर परीक्षा कराने के साथ परिणाम भी जारी किए गए हैं। पाठ्यक्रम संचालित करने के लिए संस्थानों को संबद्धता लेना अनिवार्य है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें