मंगलवार को कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाएगा। गोवर्धन पूजा के लिए दो घंटे नौ मिनट तक पूजा का मुहूर्त रहेगा। दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा का त्योहार मनाया जाता है। आचार्य सुशांत राज ने बताया कि गोवर्धन पर घर के आंगन में गोबर से गोवर्धन बनाकर पूजा की जाती है। गोवर्धन पूजा को प्रकृति की पूजा भी कहा जाता है, इसकी शुरुआत स्वयं भगवान श्री कृष्ण ने की थी। इस दिन प्रकृति के आधार पर्वत के रूप में गोवर्धन पर्वत की पूजा किए जाने का विधान है। गोवर्धन पूजा के लिए सुबह 6:43 बजे से सुबह 8:52 बजे तक पूजा का मुहूर्त रहेगा।
Iहनुमान जन्मोत्सव पर किया सुंदरकांडI
टपकेश्वर मंदिर की माता वैष्णो देवी गुफा में श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर पूजा अर्चना के साथ हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाया गया। इस दौरान सुंदरकांड पाठ, भजन कीर्तनों के साथ यज्ञ और विशेष आरती की गई। आचार्य बिपिन जोशी ने कहा कि हनुमान जी ऐसे अकेले देवता हैं, जिनका जन्मोत्सव साल में दो बार मनाया जाता है। इस अवसर पर भगवती जोशी, राम सेवक शर्मा, पंडित कमल जोशी, जर्नादन नौटियाल, हितेश पंत, भरत जोशी, गणेश बिजलवान, हर्षपति रयाल, राघव शर्मा, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
Iनरक चतुर्दशी पर किया सुंदरकांड का पाठI
प्रेमनगर के श्री सनातन धर्म मंदिर में नरक चतुर्दशी के मौके पर सुंदरकांड का पाठ किया गया। मंदिर में पुजारी कृष्ण प्रसाद ने राम नाम के जाप के साथ सुंदरकांड का पाठ किया और माता काली की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर प्रधान सुभाष मांकिन, रवि भाटिया, मनोज बहल, अवतार आदि मौजूद रहे।
Iपहला दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजनI
छोटी दीपावली पर क्लेमेंटटाउन में शहीद जसवंत सिंह रावत स्मारक पर पहला दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके बाद सैन्य क्षेत्र में डयूटी पर तैनात सैनिकों को मिष्ठान वितरित किया गया। राइफलमैन जसवंत सिंह रावत ने देश की सीमा की रक्षा के खातिर 300 चीनी सैनिकों को मारकर सर्वोच्च बलिदान को चुना। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि महेश, मोहन जोशी, जीबी पांडे, पुष्कर सामंत, लक्ष्मण रावत, मीरा जोशी, पुष्पा, सरिता, पूनम आदि मौजूद रहे।