फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: घर से स्कूल के लिए निकली छात्रा लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
घर से स्कूल जाने के लिए निकली छात्रा लापता हो गई। पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में सेलाकुई निवासी एक व्यक्ति ने कहा कि उनकी बेटी क्षेत्र के एक स्कूल में कक्षा 11 वीं की छात्रा है। बीती 4 नवंबर को वह घर से स्कूल के लिए निकली, लेकिन शाम को घर नहीं लौटी। इधर-उधर और रिश्तेदारों के यहां खोजबीन करने पर भी उसका कुछ पता नहीं चल सका। सेलाकुई थाना प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि जांच एएसआई बाल कृष्ण को सौंपी गई है। छात्रा स्कूल भी गई थी, लेकिन घर नहीं पहुंची। छात्रा की खोजबीन के लिए टीम गठित की गई है।
विज्ञापन






Iमहिला लापता, केस दर्जI



सेलाकुई थाना क्षेत्र से एक महिला लापता हो गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ महिला के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में एक व्यक्ति ने कहा कि बीती 24 अक्तूबर को उसकी पत्नी घर से बिना बताए कही चली गई। सभी जगह ढूंढने पर उसका कुछ पता नहीं चल सका। थाना प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि जांच महिला उपनिरीक्षक आरती कलूड़ा को सौंपी गई है। पूर्व में महिला की गुमशुदगी दर्ज की गई थी। यदि कोई महिला 14 दिन के भीतर बरामद नहीं होती तो गुमशुदगी के मुकदमे को अपहरण में तरमीम करने का प्रावधान है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें