फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: धूमधाम से मनाया जाएगा क्रिसमस, चर्च में होंगी प्रार्थना सभाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
Iरोशनी से नहाए दून के चर्च, आज केक काटकर मनाया जाएगा यीशु मसीह का जन्मदिनI
विज्ञापन




दून में आज क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। क्रिसमस पर चर्च में प्रार्थना सभाएं होंगी। इसे लेकर पूरे दिन शहर के बाजार गुलजार रहे।



क्रिसमस को लेकर चर्च और घरों में रविवार को तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। सोमवार को प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन मनाया जाएगा। चर्च में प्रार्थना सभाएं होंगी और केक काटने के साथ खुशियां मनाई जाएंगी। रविवार को इसाई समाज के लोग अपने घरों में भी क्रिसमस की तैयारी में जुटे रहे। बच्चों ने घर को सजाया तो महिलाएं पकवान तैयार करने में लगी रहीं। राजपुर रोड स्थित सेंट मॉरिसन मेथोडिस्ट चर्च, नैसविला रोड स्थित सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च समेत शहर के सभी चर्च में भव्य सजावट की गई है। यहां सोमवार को प्रार्थना सभाएं होंगी।



Iबाजार रहे गुलजार, हुई खरीदारीI

क्रिसमस के लिए रविवार को बाजार गुलजार रहे। बाजार में क्रिसमस ट्री, सजावटी सामान की खूब खरीदारी की गई। शहर के पलटन बाजार, सहारनपुर चौक सहित कई जगहों पर बाजार में भीड़ देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




Iरोशनी से नहाए चर्चI

क्रिसमस के लिए शहर के चर्च को भव्य रूप से सजाया गया है। चर्च में रंगबिरंगी लाइटों के साथ ही आकर्षक सजावट की गई है। इसाई समाज के लोगों ने अपने घरों को भी भव्य रूप से सजाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें