फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: देशभक्त विश्वामित्र शर्मा को सेनानी परिवार ने दी अंतिम विदाई

विज्ञापन
विश्वामित्र शर्मा, फाइल फोटो
विज्ञापन
देहरादून। 91 वर्षीय समाजसेवी विश्वामित्र शर्मा का सोमवार को निधन हो गया। दृष्टिहीन होने के बावजूद वह समाज और देश की सेवा में हमेशा सक्रिय रहे। उन्हें सेनानी परिवार ने अंतिम विदाई दी। आशा शर्मा के सहयोगी के रूप में स्वतंत्रता सेनानी परिवार के हितों के लिए निरंतर कार्यरत रहे। उनके निधन से पूरे सेनानी परिवार में शोक का माहौल है। उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित करते हुए ऑल इंडिया फ्रीडम फाइटर्स समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष (वोमेन सेल) व अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी डॉ. आशा लाल, महापरिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवधेश पंत, राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य सुरेंद्र सिंह बुटोला, सत्य प्रकाश चौहान, राजकुमार अग्रवाल, शशांक गुप्ता समेत अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें