फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चुनावी अखाड़े में उतरने से पहले महारथी करा रहे सितारों की गणना

विज्ञापन
विज्ञापन
निकाय चुनाव के अखाड़े में उतरने से पहले चुनावी महारथी अपनी किस्मत के सितारों की गणना कराने में लगे हैं। निकाय चुनाव की डुगडुगी बजने के साथ ही प्रत्याशी व दावेदार ज्योतिषाचार्यों की शरण में पहुंच रहे हैं। उनकी सलाह पर बताए गए दिन पर नामांकन की तैयारी की जा रही है। ताकि, चुनाव में जीत का सेहरा उन्हीं के सिर बंधे।
विज्ञापन

आज शुक्रवार से नामांकनपत्र जमा होना शुरू हो जाएंगे। इसके बाद अलग-अलग पदों के लिए मैदान में उतरे ज्यादातर उम्मीदवार व दावेदार ज्योतिषियों के चक्कर काट रहे हैं। अभी राजनीतिक दलों ने टिकट घोषित नहीं किए हैं, इसलिए तमाम दावेदार ज्योतिषियों की शरण में हैं। उन्हें भरोसा है कि ज्योतिषी के बताए अनुसार उनको टिकट भी मिल जाएगा और जीत की सम्भावना भी रहेगी। प्रत्याशी ज्योतिषियों से समय और दिन पूछ कर नामांकन करना चाहते हैं।
ज्योतिषाचार्य राजेश बहुगुणा ने बताया कि शुभ मुहूर्त में किए गए कार्य निर्विघ्न रूप से संपन्न होते हैं। कई दावेदारों ने शुभ मुहूर्त के लिए संपर्क किया है। सब अपने नामांकन और चुनाव प्रचार के लिए सबसे अच्छा मुहूर्त निकलवा रहे हैं। बताया कि नामांकन के लिए रोहिणी, मृगशिरा, पुनर्वसु, पुष्य, हस्त, स्वाति, धनिष्ठा, शतभिषा, रेवती शुभ नक्षत्र हैं। राहु काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं, इसलिए राहु काल में नामांकन या चुनाव प्रचार न शुरू करने की सलाह दी जा रही है। बताया कि दावेदारों को सलाह दी जाती है कि रविवार को पान, सोमवार को दूध चावल, मंगलवार को गुड़, बुधवार को खड़ा धनिया, बृहस्पतिवार को जीरा, शुक्रवार को दही, शनिवार को अदरक का टुकड़ा खाकर निकलना शुभ होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें