फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चार साल में कितना हुआ काम, प्रदर्शनी में दिखेगी विकास की झलक

विज्ञापन
विज्ञापन
-धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर सात मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में होगा कार्यक्रम
विज्ञापन

-मुख्यमंत्री ने की केंद्रीय गृह मंत्री शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। धामी सरकार के चार साल के कार्यकाल में विकास के कितने काम हुए हैं और सरकार ने क्या महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। इसकी झलक सात मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में होने वाले कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी में दिखेगी। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे।
मुख्यमंत्री ने रविवार को सीएम आवास में उच्चस्तरीय बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सात मार्च को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा किया जाए जिससे सुरक्षा, यातायात, जनसुविधाओं व समन्वय से संबंधित व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हों।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार एक महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सांस्कृतिक नगरी है, ऐसे में कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को चाकचौबंद रखने, यातायात प्रबंधन के लिए प्रभावी योजना बनाने, पार्किंग व्यवस्था सुदृढ़ करने व संबंधित विभागों के मध्य समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम स्थलों पर स्वच्छता, पेयजल, विद्युत आपूर्ति व स्वास्थ्य सेवाओं की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम की प्रत्येक व्यवस्था की नियमित निगरानी कर किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में केंद्र सरकार की ओर से भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) के प्रावधानों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के माध्यम से चार साल में हुए विकासात्मक कार्यों व महत्वपूर्ण फैसलों पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। बैठक में गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडेय, जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, अपर सचिव बंशीधर तिवारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें