फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एबीवीपी ने किया शक्ति प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
Iप्रत्याशी को कंधे पर बैठाकर महाविद्यालय परिसर में घुमाया, जमकर हुई नारेबाजी
विज्ञापन

I

Iनिवर्तमान अध्यक्ष ने किया किनाराI

वीर शहीद केसरी चंद राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। बुधवार देर शाम को अखिल विद्यार्थी परिषद ने अपना चुनाव प्रत्याशी मैदान में उतारने के बाद बृहस्पतिवार को महाविद्यालय में शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान समर्थकों ने प्रत्याशी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।
एबीवीपी ने अपने छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी आशीष बिष्ट को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। उसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी को कंधे पर बैठाकर पूरे महाविद्यालय परिसर में घुमाया। कार्यकर्ताओं ने संगठन और प्रत्याशी के पक्ष में नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने नव आगंतुक और पुराने छात्र-छात्राओं से संपर्क कर अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान राहुल तोमर, तुषार कपूर, प्रियांशु, मोहित जैन आदि उपस्थित रहे। बतादें कि अभी तक अन्य किसी संगठन ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। महाविद्यालय में शुरू से ही एबीवीपी और आर्यन के मध्य मुकाबला रहा है।
विज्ञापन



Iनिवर्तमान अध्यक्ष का रैली में शामिल न होना बना चर्चा का विषयI
निवर्तमान अध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा एबीवीपी के शक्ति प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल नहीं हुई। यह कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा का विषय बना रहा है। चर्चा थी कि संगठन ने निवर्तमान अध्यक्ष के सुझाव को दरकिनार कर प्रत्याशी का चुनाव कर लिया। जिसके चलते निवर्तमान अध्यक्ष संगठन से खफा थी।
विज्ञापन


I
I

Iकॉलेज में अगर अध्यक्ष चुनकर आता है तो सबसे पहले पीजी में जो विषय नहीं है उसके लिए आवाज उठाई जाएगी। संगठन में प्रत्याशी चयन को लेकर थोड़ी बहुत नाराजगी होती है, उसको बैठकर दूर की जाएगी। - आशीष बिष्ट, प्रत्याशी, एबीवीपीI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें