- पुरानी कालसी स्थित नव सक्षम रामलीला कमेटी की ओर कराया जा रहा रामलीला का मंचन
संवाद न्यूज एजेंसी
कालसी। पुरानी कालसी स्थित नव सक्षम रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला के दूसरे दिन ताड़का वध से सीता स्वयंवर तक के प्रसंग का मंचन किया गया। बच्चों ने ताड़का वध के मनोरंजक दृश्य में विशेष रुचि दिखाई।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची। उन्होंने कहा कि रामलीला का मंचन नई पीढ़ियों को धार्मिक व ऐतिहासिक परंपरा से जोड़े रखने का माध्यम है। चौहान ने कमेटी से भविष्य में भी रामलीला का आयोजन जारी रखने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे मंच स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहन देते हैं। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख सावित्री चौहान, ग्राम प्रधान ममता जोशी, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष भोलादास घिरमौली और कोषाध्यक्ष रवींद्र वर्मा सहित कई दर्शक मौजूद रहे।