फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime: साइबर ठगों के जाल में उत्तराखंड, नए-नए तरीकों से लूट रहे लोगों के खून-पसीने की कमाई

Wed, 27 Dec 2023 12:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

प्रदेशभर में इस साल अभी तक 437 मामले दर्ज हो चुके हैं। जबकि, वर्ष 2022 में 559 साइबर ठगी के मामले दर्ज हुए थे। यह ऐसे आंकड़े हैं जो आईटी एक्ट में दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन
- फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी देहरादून के साथ ही पूरा उत्तराखंड वर्तमान में साइबर ठगों के जाल में हैं। राज्य में शायद ही कोई दिन बीतता होगा जब साइबर ठगी के चार-पांच मामले न आते हों। इस साल औसतन रोजाना एक मामला आई एक्ट के तहत दर्ज हुआ है।

विज्ञापन


पहले शहरी क्षेत्रों में ही साइबर ठगी के मामले सामने आते थे, लेकिन अब पहाड़ों में भी साइबर ठगों ने अपना जाल बिछा दिया है। प्रदेशभर में इस साल अभी तक 437 मामले दर्ज हो चुके हैं। जबकि, वर्ष 2022 में 559 साइबर ठगी के मामले दर्ज हुए थे। यह ऐसे आंकड़े हैं जो आईटी एक्ट में दर्ज हुए हैं।

शिकायतों की संख्या हजारों में
साइबर ठगी की शिकायतों की संख्या तो हजारों में है। केवल देहरादून में ही 1500 से अधिक शिकायत साइबर ठगी के सामने आ चुके हैं। जिनमें से 1142 शिकायतों का निस्तारण भी हो चुका है जबकि 405 मामले लंबित हैं।

Year Ender 2023: एम्स ऋषिकेश से नहीं शुरू हुई हेली एंबुलेंस सेवा, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की थी घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य में साइबर अपराध (एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार)
वर्ष        मामले

2020      243
2021     718
2022     559
2023     437

नए-नए तरीके अपना रहे साइबर ठगI
ठग हर रोज नए तरीके से लोगों को ठगी का शिकार बनाकर उनके खून-पसीने की कमाई लूट रहे हैं। शुरुआत में डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड के नाम पर सबसे ज्यादा ठगी होती थी, लेकिन अब साइबर ठग ऑनलाइन जॉब, वर्क फ्रॉम होम, इंश्योरेंस, पॉलिसी रिन्यू करने, टेलीग्राम एप पर टास्क देकर निवेश और शेयर मार्केट के नाम पर पर ज्यादा ठगी कर रहे हैं। इसके अलावा सीबीआई अधिकारी या रिश्तेदार बनकर ठगी के मामले भी सामने आ रहे हैं।

वर्तमान में ऑनलाइन जॉब या वर्क फ्रॉम होम के नाम पर ज्यादा ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। जनता से अपील है कि वह ऑनलाइन जॉब के लिए किसी भी वेबसाइट या लिंक आदि का प्रयोग न करें। ऑनलाइन जॉब के लिए आवेदन करने से पूर्व कंपनी की साइट का पूरी तरह से वेरिफिकेशन करें। इसके साथ ही किसी भी लुभावने, अवसरों, धनराशि दोगुना करने व कम पैसे में टिकट बुक करने का प्रलोभन करने वालों के झांसे में न आएं।
- आयुष अग्रवाल, एसएसपी, एसटीएफI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें