फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एक माह पहले हटाया कब्जा, फिर सजने लगा अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मुख्य बाजार में एक माह पहले ही अतिक्रमण हटाकर नाले की सफाई, मरम्मत और फुटपाथ का सौंदर्यीकरण किया गया था। लेकिन, फिर से अतिक्रमण सजने लगा है। दुकानदार, रेहड़ी और फड़ लगाने वाले अपने सामान को फुटपाथ पर रखना शुरू दिए हैं। इससे लोगों को सड़क पर चलना पड़ रहा है। व्यस्ततम मार्ग होने के चलते यहां दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन


विकासनगर में करोड़ों की लागत से हरबर्टपुर से कालसी के बीच दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को दुर्घटना मुक्त क्षेत्र बनाने का काम हो रहा है। इसी के तहत शहर के मुख्य बाजार में नालों की सफाई और टाइल्स लगाकर फुटपाथ का सौंदर्यीकरण किया गया था। उस समय शहरवासियों को उम्मीद थी कि फुटपाथ के सौंदर्यीकरण के बाद उनकों सड़क पर नहीं चलना पड़ेगा। लेकिन, स्थिति उलट हो गई है। लोग सड़क पर जान जोखिम में डालकर चल रहे हैं। फुटपाथ पर कई रेहड़ियां और फड़ लग रही हैं। कई जगह फुटपाथ पर ही वाहन खड़े किए जा रहे हैं। ऐसे में राष्ट्रीय राज्यमार्ग लोनिवि निर्माण खंड, देहरादून की राष्ट्रीय राजमार्ग को दुर्घटना रहित करने की कवायद फेल हो गई है।
सीओ विकासनगर भाष्कर लाल शाह ने कहा कि सड़क के किनारे और फुटपाथ पर खड़े होने वाले वाहनों का चालान किया जाएगा। जाम और लोगों के लिए असुविधा का कारण बनने वाले वाहनों को क्रेन से उठाकर सीज किया जाएगा। सभी से अपील है कि यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए सहयोग करें।
विज्ञापन



बाजार क्षेत्र में फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। एक बड़ा अभियान चलाने के लिए प्रशासन और पुलिस को पत्र लिखा जाएगा। अतिक्रमण करने वालों पर चालान के बाद दोबारा कब्जा करने की स्थिति में कानूनी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन


बीपी भट्ट, अधिशासी अधिकारी, विकासनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें