सामाजिक संस्था लोक पंचायत के माध्यम से डाकपत्थर के महासू कोचिंग सेंटर में कॅरिअर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। डाकपत्थर महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. पूजा राठौर ने कहा कि इंटर की परीक्षा पास करने के पश्चात स्नातक करना आवश्यक है। इसके पश्चात छात्रों यह तय करना चाहिए कि उन्हें किस नौकरी में जाना है। अपने लक्ष्य को निर्धारित करके उसके लिए युवाओं को मेहनत करनी चाहिए। इस दौरान एसएमआर जनजातीय स्नातकोत्तर काॅलेज के चेयरमैन अनिल सिंह तोमर ने घोषणा कहा कि लोक पंचायत कॅरिअर काउंसलिंग समिति जौनसार बाबर, विकासनगर और देहरादून के कोचिंग व शैक्षणिक संस्थानों में कॅरियर काउंसलिंग कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। इस मौके पर लोक पंचायत के संस्थापक सदस्य भारत चौहान, बलबीर सिंह रावत, आकाश रावत, गंभीर चौहान, गौतम चौहान, सीताराम चौहान, दिगपाल चौहान, अनिल चौहान आदि मौजूद रहे।