फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छह घंटे के भीतर चोरी का डंपर बरामद, अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

Sat, 02 Dec 2023 02:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

सहसपुर पुलिस को चौकी धर्मावाला क्षेत्र से डंपर चोरी होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश तेज की। खुलासे के लिए एसओजी देहात को भी लगाया गया। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला गया। इस आधार पर पता चला कि पांवटा होते हुए डंपर को अंबाला होते हुए हरियाणा ले जाया गया है।
विज्ञापन
देहरादून एसएसपी अजय सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्र से चोरी हुए डंपर को पुलिस ने हरियाणा के मुरथल टोल प्लाजा से बरामद कर लिया। चोरी के आरोप में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के एक सदस्य को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पूर्व में अन्य राज्यों में वाहन चोरी की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। एक दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी गिरीश नेगी ने बताया कि गत शुक्रवार की रात कंट्रोल रूम से सहसपुर पुलिस को चौकी धर्मावाला क्षेत्र से डंपर चोरी होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश तेज की। खुलासे के लिए एसओजी देहात को भी लगाया गया। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला गया।

इस आधार पर पता चला कि पांवटा होते हुए डंपर को अंबाला होते हुए हरियाणा ले जाया गया है। पुलिस टीम ने पीछा कर छह घंटे के भीतर आरोपी अकरम खान निवासी ग्राम मोलिया थाना लक्ष्मणगढ़, जिला अलवर राजस्थान को चोरी किए गए डंपर के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun: चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ पहुंचे देहरादून, एफआरआई में बोले- भारत सौभाग्यशाली देश...पवित्र पुस्तक संविधान
विज्ञापन


एक दूसरा आरोपी फरार हो गया। उसकी पहचान वसीम के रूप में हुई। वह भी अलवर राजस्थान का रहने वाला है। दोनों आरोपी वर्ष 2020 में थाना फिरोजपुर जिला नूहू, हरियाणा से पिकअप चोरी में जेल जा चुके हैं। दोनों अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें