फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: तीनों रैन बसेरे फुल, बेघर लोग फटे कपड़ें, बोरियां ओढ़कर गुजार रहे रात

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

I

I
I

Iशहर के तीनों स्थायी रैन बसेरे फुल, बचे लोग ठंड में गुजार रहे रातI

ठंड में आम जनजीवन का हाल जानने निकले जिलाधिकारी ने निराश्रित और बेघर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने देर रात तक शहर में घूम-घूमकर कंबल भी बांटा। डीएम ने जहां जो समस्या मिली उसे सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम से बाकायदा रजिस्टर में दर्ज करवाया।

हरकी पैड़ी पहुंचे जिलाधिकारी ने तमाम उन निराश्रितों को कंबल दिया जो फटे पुराने कपड़े या बोरियां आदि ओढ़कर सो रहे थे। इस दौरान एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, एसडीएम अजय बीर सिंह, सीओ जूही मनराल, सिटी मजिस्ट्रेट रविंद्र जुंआठा, डिप्टी कलेक्ट्रेट मनीष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन






Iअलाव किनारे बैठे लोग बोले- रैन बसेरे में नहीं मिली जगहI



कंबल वितरण करने पहुंचे जिलाधिकारी को निराश्रितों ने समस्या सुनाई। अलाव किनारे बैठे कई लोगों ने कहा कि गंगा घाट पर तीन रैन बसेरे स्थायी तौर पर बनाए गए हैं। इनमें महिलाओं के लिए अलग और पुरुषों के लिए अलग व्यवस्था होती है। लेकिन सभी रैन बसेरे इन दिनों भरे हुए हैं। ऐसे में जगह नहीं मिलने पर उन्हें बाहर अलाव के सहारे रात काटनी पड़ रही है। इस पर जिलाधिकारी मुख्य नगर आयुक्त को सूखी लकड़ियों से अधिक से अधिक अलाव जलाने और अस्थायी तौर पर रैन बसेरे बनाकर निराश्रितों के रहने की तत्काल व्यवस्था के दिए निर्देश।
विज्ञापन






Iजिले में अब तक बांटे जा चुके हैं आठ सौ कंबलI

जिले में अब तक 181 स्थानों में अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त 837 कंबल अब तक वितरित किए गए हैं। ठंड को देखते हुए जनपद में 9 रैन बसेरा संचालित किये जा रहे हैं। इसमें बिजली, पानी, बिस्तर, शौचालय, रूम हीटर तथा साफ सफाई का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जहां पर भी अलाव जलाने या कंबल वितरण की आवश्यकता हो तुरंत व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें