राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के तहत ग्रुप-04 हैंडबाॅल व ग्रुप-17 हाॅकी की प्रतियोगिता कराई गईं। अंडर-14, 17 व 19 बालक- बालिका वर्ग में हैंडबाॅल की प्रतियोगिता स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद व अंडर-14, 17 व 19 बालक-बालिका वर्ग में हाॅकी की प्रतियोगिता वंदना कटारिया हाॅकी स्टेडियम रोशनाबाद में हुई। हाॅकी प्रतियोगिता के बालक वर्ग अंडर-19 में पहला मैच अल्मोड़ा एवं चम्पावत के मध्य खेल गया। जिसमें अल्मोड़ा की टीम की ओर से अपने शानदार प्रदर्शन से 6-0 से मैच में जीत लिया गया। दूसरा मैच ऊधमसिंह नगर व पिथौरागढ़ के बीच हुआ। ऊधमसिंह नगर की टीम ने 3-2 से मैच में विजयी प्राप्त की।
हैंडबाॅल प्रतियोगिता में बालक वर्ग अंडर-17 में पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर, नैनीताल, हरिद्वार, चम्पावत व देहरादून की टीमें क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहीं।
बालिका वर्ग अंडर-17 में हैंडबाॅल प्रतियोगिता में देहरादून, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, हरिद्वार, चम्पावत, पौड़ी गढ़वाल व ऊधमसिंह नगर की टीमों की ओर से क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया गया। खेलों के शुभारंभ से पूर्व राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) की वर्कशाॅप आयोजित की गई। जिसमें खिलाड़ियों की ओर से प्रतिभाग किया गया। डोपमुक्त खेलों के विषय में अमित व आनंद की ओर से खिलाड़ियों को जानकारी दी गई। इस मौके पर खेल विभाग के संयुक्त निदेशक सतीश शार्की, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद चंद्र पांडेय, जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरूंग, मुकेश कुमार भट्ट, प्रदीप कुमार, अमित कटारिया, सुमित, समीर, दीपक जोशी, शुभम पाल, मोहित रावत आदि मौजूद रहे।