फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: निदेशालय ने सभी सीईओ को माध्यमिक विद्यालयों में गृह परीक्षा को लेकर भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
12 फरवरी से 17 फरवरी और 23 मार्च से 25 मार्च के मध्य होगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। माध्यमिक विद्यालयों में वार्षिक गृह परीक्षा-2026 12 फरवरी से 17 फरवरी और 23 मार्च से 25 मार्च के मध्य होगी। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने एक पत्र सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को भेजा है। इसमें कहा गया है कि परीक्षा कार्यक्रम में जिला स्तर से किसी भी प्रकार का संशोधन नहीं होगा। परीक्षा तिथियों के दौरान ही मूल्यांकन का कार्य भी संपन्न करा लिया जाएगा और रिजल्ट 31 मार्च को ही घोषित किया जाएगा। किसी जिले विशेष में अवकाश की स्थिति में रिजल्ट 30 मार्च को ही घोषित किया जाएगा। एक अप्रैल से नवीन शैक्षिक सत्र शुरू होग।
विज्ञापन


एसईआरटी तैयार करेगा प्रश्न पत्र
निदेशक के पत्र में कहा गया है कि वार्षिक गृह परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र निर्माण का काम एससीईआरटी के माध्यम से होगा। एससीईआरटी, उत्तराखंड स्तर से प्रश्नपत्र निदेशालय को प्राप्त होने पर अलग से उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें