फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: निदेशक ने रैगिंग पीड़ितों से की मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
चिकित्सा शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. अजय आर्या ने दून मेडिकल कॉलेज पहुंचकर रैगिंग पीड़ित छात्रों से बात कर उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया। उन्होंने कॉलेज के अन्य सभी छात्रों से भी संवाद किया। निदेशक ने कॉलेज में रैगिंग की घटनाओं पर कड़ी नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन

दून मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की घटनाओं के बाद बृहस्पतिवार को पहली बार निदेशक डॉ. अजय आर्या निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। उन्होंने पहले तो पीड़ित छात्रों से बात की। उन्होंने छात्रों को सुरक्षा का आश्वासन देकर हौसला बढ़ाया। इसके बाद उन्होंने सामूहिक रूप से जूनियर और सीनियर छात्रों के साथ भी संवाद किया। उन्होंने छात्रों से सभी दिक्कतों में बारे में पूछा। एंटी रैगिंग कमेटी के सदस्यों से भी घटना की संपूर्ण जानकारी ली। रैगिंग की घटनाओं पर निदेशक अधिकारियों से खफा नजर आए।

उन्होंने अधिकारियों को इस तरह की घटनाओं के लिए कड़ी फटकार लगाई। इतना ही नहीं उन्होंने एंटी रैगिंग स्क्वाड की क्षमता बढ़ाने और निगरानी तंत्र को मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने वार्डन को हॉस्टल का हर रोज दौरा करने के निर्देश दिए। निदेशक ने छात्रों को हॉस्टल में दी जा रही सुविधाओं के बारे में भी जाना।
विज्ञापन

I
I

Iएंटी रैगिंग कमेटी के सदस्यों के फोन नंबर करें चस्पाI
निदेशक डॉ. आर्या ने कहा कि एंटी रैगिंग कमेटी के सदस्यों के फोन नंबर कॉलेज और अस्पताल में चस्पा किए जाएं। किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर छात्र सीधे एंटी रैगिंग कमेटी को शिकायत कर सकें। इसके अलावा उन्होंने एक शिकायत पेटिका लगाने के भी निर्देश दिए। एंटी रैगिंग कमेटी को हर सप्ताह शिकायतों की समीक्षा करने के लिए भी कहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें