फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जर्जर मार्ग दे रहा हादसों को निमंत्रण

Fri, 29 Aug 2025 02:31 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कोठा बैंड - उभरेऊ मोटर मार्ग। संवाद
विज्ञापन
क्षेत्र के बारह गांवों की आवाजाही का प्रमुख कोठा बैंड-उभरेऊ मोटर मार्ग काफी समय से जर्जर अवस्था में है। बरसात में ग्रामीणों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। दुर्घटना का खतरा लगातार बढ़ रहा है। लोनिवि से नाराज ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन




लोनिवि के अस्थाई खंड कालसी के अधिकार क्षेत्र का कोठा बैंड-उभरेऊ मोटर मार्ग की बदहाली ग्रामीणों के लिए मुसीबत बनी हुई है। 15 किमी लंबे इस मार्ग पर 12 गांवों के ग्रामीणों की नियमित आवाजाही होती है। इसके अलावा पंचरा-भंजरा स्थित मंदिर में महासू देवता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। बरसात के मौसम में मार्ग जगह-जगह से उखड़ कर गहरे गड्ढों में तब्दील हो गया है।



खत सिलगांव मंदिर समिति के अध्यक्ष कृपाराम शर्मा, स्थानीय निवासी बलबीर सिंह, शूरवीर सिंह, राजेंद्र सिंह ने बताया कि मार्ग के खराब होने से श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों को आवाजाही व अपनी उपज को मंडियों तक ले जाने में कठिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि इस संबंध में शीघ्र एक शिकायत जिलाधिकारी सविन बंसल को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


-



इन गांवों की होती है आवाजाही

मोटर मार्ग से पजिटीलानी, जिसऊ-घराना, जिसऊ-खराया, सुरेऊ, भंजरा, पंचरा, धिरोग, बागी, मंडोली, पोजोठा, उभरेऊ आदि गांव जुड़े हैं। ग्राम पंचायत जिसोऊ-खराया की प्रधान संजीता शर्मा, जिसोऊ घराना के प्रधान दाता राम शर्मा, ऊभरेऊ के प्रधान सुरेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि मार्ग को ठीक कराने के लिए बार-बार लोनिवि को कहा जा रहा है लेकिन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।



-

बयान...



मार्ग की मरम्मत व उस पर कराए जाने वाले कार्य के लिए अवर अभियंता को निर्देशित किया जा चुका है। शीघ्र ही सड़क का मौका मुआयना करके गड्ढा भरान व मरम्मत के कार्यों को कराया जाएगा। - रोहित श्रीवास्तव, ईई, लोनिवि
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें