फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: देश भ्रमण पर निकली डोली यात्रा की मुख्यमंत्री ने की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
I- कई प्रदेशों में जाकर उत्तराखंड की संस्कृति का प्रचार करेगी शोभायात्राI
विज्ञापन




मां धारी देवी व भगवान श्रीनागराजा देव डोली शोभायात्रा की शुरुआत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूजन कर की। इस दौरान 11 ब्राह्मणों ने भी पौराणिक जागर परंपरा के विद्वान जगरियों की मौजूदगी में देव डोली का पूजन किया।
विज्ञापन




शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास से मां धारी देवी की देव डोली शोभायात्रा को उत्तराखंड के पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुनों के साथ रवाना किया गया। देव डोली शोभायात्रा का शिवमंदिर हर्रावाला में भक्तों ने स्वागत कर आशीर्वाद लिया। फिर डोईवाला में भक्तों ने डोली की संध्या आरती की। शनिवार को शोभायात्रा ऋषिकेश और बसंती माता मंदिर रायवाला में दर्शन के बाद हरिद्वार पहुंचेगी। उसके बाद शोभायात्रा उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश में उत्तराखंड की देव संस्कृति का प्रचार-प्रसार करेगी। इस मौके पर पंडित मनोज धस्माना, आचार्य मधुसूदन जुयाल, आचार्य राजदीप भट्ट, दुर्गा प्रसाद शर्मा, कृष्णा जोशी, उत्तराखंड संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद की उपाध्यक्ष मधु भट्ट, श्री ईष्ट देव सेवा ट्रस्ट से नीरू सुंदरियाल, नंदी काला, सरला बिष्ट, गीता रानी, सुषमा जोशी, संजय नेगी, अंकित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें