फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ‘स्वास्थ्य विभाग में नियुक्ति पाने वालों के आवेदन किए जाएं निरस्त’

विज्ञापन
विज्ञापन
Iनर्सिंग सेवा संघ उत्तराखंड की ओर से उत्तरांचल प्रेस क्लब में की गई बैठकI
विज्ञापन




स्वास्थ्य विभाग में नर्सिंग पदों पर जिन अभ्यर्थियों की नियुक्ति हो चुकी है, इनके आवेदन चिकित्सा शिक्षा विभाग वाली नर्सिंग भर्ती में निरस्त किए जाएं। यह मांग नर्सिंग सेवा संघ उत्तराखंड की ओर से रविवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में हुई बैठक उठाई गई।

संघ के संरक्षक विजय चौहान ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा विभाग में नर्सिंग अधिकारियों के 1455 पदों पर भर्ती चल रही है। इसमें उन लोगों ने भी आवेदन किया है, जिन्हें हाल में स्वास्थ्य विभाग में नियुक्ति मिल चुकी है। इससे जूनियर नर्सिंग अधिकारियों का हक छीना जा रहा है। ऐसे में इनके आवेदन निरस्त किए जाएं। साथ ही बाहरी राज्यों के जितने भी अभ्यर्थियों ने फर्जी निवास, फर्जी ईडब्ल्यूएस और अन्य फर्जी दस्तावेज के आधार पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की भर्ती में आवेदन किया है, इनके आवेदन निरस्त किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार की ओर से पिथौरागढ़ एवं हरिद्वार मेडिकल कॉलेज के लिए 480 पद स्वीकृत किए गए हैं। इन पदों को वर्षवार चयन प्रक्रिया के आधार पर इसी भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जाए। बैठक में अध्यक्ष लीला चौहान, उपाध्यक्ष अजीत सिंह भंडारी, नवल पुंडीर, पपेंद्र बिष्ट, अनीता भंडारी, सुशील कोठियाल, जगमोहन बिष्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें