फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में भी उठी गोरखालैंड बनाने की मांग

Mon, 30 Sep 2013 11:28 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में आयोजित सेमिनार में देशभर से पहुंचे गोर्खाली समुदाय के लोगों ने गोरखालैंड की मांग की।
विज्ञापन


रविवार को दार्जिलिंग फाउंडेशन की ओर से गढ़ी कैंट स्थित गोर्खाली सुधार सभा में पहुंचे लोगों ने कहा कि गोरखालैंड की मांग दार्जिलिंग तक ही सीमित नहीं है। देशभर में रह रहे समुदाय के लोग भी इसकी पुरजोर वकालत करते हैं।

आज भी दूसरे देश का माना जाता है
पश्चिम बंगाल के विधायक और गोर्खा जनमुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता हरक बहादुर क्षेत्री ने कहा कि देशभर में गोर्खाली समुदाय की दिकतों ने उसे एकजुट किया है। वरिष्ठ पत्रकार स्वराज थापा ने कहा कि समुदाय के लोगों को सबसे बड़ी परेशानी पहचान में होती है। उन्हें आज भी दूसरे देश का माना जाता है।
विज्ञापन


इस दौरान मसूरी विधायक गणेश जोशी ने गोरखालैंड की मांग को जायज करार देते हुए अपना समर्थन दिया। स्टडी फोरम के सदस्य पी अर्जुन ने उत्तराखंड में गोर्खाली समुदाय की शहादत को याद करते हुए कहा कि शहीद दुर्गामल्ल इसका सबसे जीवंत उदाहरण हैं।
विज्ञापन


सेमिनार में तय हुआ कि आंदोलन दार्जिलिंग के बाहर उत्तराखंड, हिमाचल, आसाम और नार्थ ईस्ट राज्यों में भी चलाया
जाएगा। कर्नल भूपेंद्र सिंह क्षेत्री, कर्नल वीके शर्मा, कर्नल भगवान सिंह क्षेत्री, ममता गुरुंग, रंजन शर्मा आदि मौजूद रहे।

जब कपिल को बताया नेपाल का
इंडियन आइडल फेम कपिल थापा ने बताया कि वह मुंबई के एक स्टूडियो में अपनी आवाज के परीक्षण के लिए रजिस्ट्रेशन कराने पहुंचे थे। वहां नाम कपिल थापा, देहरादून बताया तो पंजीकरण कर रहा व्यक्ति चौंक गया। उसने कहा, तुम दून से नहीं नेपाल से आए हो।

इस पर कपिल ने पासपोर्ट और अन्य प्रमाणपत्र दिखाए तब जाकर उसे यकीन हुआ। कपिल ने कहा कि गोर्खाली समुदाय के लोगों को ऐसी दिक्कत आज भी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें