फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: रखठाड़ गांव पहुंची देवता की छड़ी व डोरिया

Thu, 29 May 2025 01:45 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
कनबुआ गांव से शिलगूर व बिजट देवता की छड़ी और डोरिया एक रात के प्रवास पर रखठाड़ गांव पहुंची। यहां ग्रामीणों ने देवता का पूरे उत्साह के साथ स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने देव दर्शन करके अपने परिवारों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

ग्राम रखठाड़ निवासी चंदन सिंह चौहान ने कई साल पहले देवताओं से मन्नत मांगी थी। मन्नत पूरी हो जाने पर वह मंगलवार की सायं कनबुआ गांव स्थित देव मंदिर पहुंचे व देवताओं के पद चिह्नों को अपने घर ले जाने की प्रार्थना की। इसके पश्चात देवताओं की छड़ी व डोरिया मंदिर के गर्भ गृह से रखठाड़ गांव लाए गए। जगह-जगह देव यात्रा का स्वागत किया गया। साहिया बाजार में यात्रा के दौरान लोगों ने देव दर्शन किए। इस दौरान देव माली धन सिंह पंवार, खजान सिंह पंवार, मुकेश पंवार, पुजारी खुशी राम शर्मा, वजीर शांत सिंह पंवार, भंडारी सुरेंद्र सिंह पंवार, वीरेंद्र सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें