फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में कोरोना के टीकों का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। जिले में कोरोना के टीकों का संकट फिर से गहराने लगा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में कोविशील्ड और कोवैक्सीन दोनों टीकों की खुराक खत्म हो चुकी है। जो टीके केंद्रों में भेजे गए हैं, उन्हें ही मंगलवार को सीमित संख्या में लोगों को लगाया जाएगा। दोनों तरह के टीकों को 45 साल से अधिक आयु वर्ग में सिर्फ दूसरी खुराक ही लगाई जाएगी। एकमात्र जंबोसाइट को छोड़कर किसी को भी पहली खुराक नहीं लगाई जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को जिले में लगभग 13 हजार लोगों को कोरोना टीके की खुराक लगाई गई। मंगलवार को महज लगभग सात हजार लोगों को ही टीका लगाया जा सकेगा। 45 साल से अधिक आयु वर्ग में 36 केंद्रों पर कोविशील्ड की दूसरी खुराक के 4300 टीके लगेंगे। इसी आयु वर्ग में 24 केंद्रों पर 3350 लोगों को कोवैक्सीन टीके की दूसरी खुराक लगेगी। 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को दोनों टीकों की पहली खुराक किसी भी कीमत पर नहीं लगेगी। 18 से 44 आयु वर्ग में 1880 लोगों को कोविशील्ड की पहली खुराक लगेगी। इसी आयु वर्ग 20 केंद्रों पर 2050 लोगों को कोवैक्सीन टीके की पहली खुराक लगेगी। सिर्फ निरंकारी भवन, हरिद्वार बाइपास रोड स्थित जंबो साइट-चार पर 200 लोगों को कोवैक्सीन की दूसरी खुराक लगेगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एसके पांडेय ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में दोनों तरह के टीके खत्म हो चुके हैं। महानिदेशालय से टीके उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। फिलहाल जो टीके केंद्रों पर उपलब्ध हैं मंगलवार को उन्हें ही लगाया जाएगा। दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ जगह केंद्र पर ही पंजीकरण कर टीके लगाए जा सकेंगे। इसी तरह निरंकारी भवन, हरिद्वार बाइपास रोड स्थित जंबो साइट-चार पर कुछ लोगों को केंद्र पर ही पंजीकरण कर टीके लगाए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें