फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की प्रगति का मार्ग स्वदेशी उत्पादों को अपनाने से ही प्रशस्त होगा : रेखा आर्य

विज्ञापन
विज्ञापन
- उद्यमिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सात महिलाओं को किया गया सम्मानित
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि देश की प्रगति का मार्ग स्वदेशी उत्पादों को अपनाने से ही प्रशस्त हो सकता है। स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने से हमारे छोटे उद्यमों को एक दिन बहुराष्ट्रीय कंपनियां स्थापित करने में मदद मिलेगी। मंत्री आर्य बुधवार को स्मृति विकास संस्थान की ओर से परेड ग्राउंड में आयोजित सात दिवसीय स्वदेशी महोत्सव और उत्तराखंड विकास प्रदर्शनी में बोल रही थीं। वह इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची थीं। महोत्सव के तीसरे दिन महिला उद्यमिता सम्मेलन और पुरस्कार समारोह भी हुआ जिसमें सात महिला उद्यमियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन




कार्यक्रम में मंत्री रेखा आर्य ने डॉ. बीआर आंबेडकर के विचारों को भी बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने कहा था कि किसी देश की प्रगति का आकलन उस देश की महिलाओं की आर्थिक स्थिति से किया जा सकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री के देश को आत्मनिर्भर बनाने और लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने के नारे को भी मंच से दोहराया। उन्होंने कहा कि अगर हम अपने देश में निर्मित उत्पादों और सेवाओं का उपयोग करते हैं तो हम देश की आर्थिक मजबूती के साथ-साथ एक विकसित भारत का मार्ग प्रशस्त कर सकेंगे। उन्होंने उत्तराखंड के लोगों से राज्य के किसानों और महिला उद्यमियों के बनाए सामान खरीदने का अनुरोध किया। संस्कृति, साहित्य और कला परिषद की उपाध्यक्ष मधु भट्ट ने कहा कि स्वदेशी भावना को गांवों से लेकर शहरों तक जागृत करना होगा। इस दिशा में राज्य सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लगातार विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत, पूनम शर्मा, सरिता बहुगुणा, निर्मला देवी, शिवानी थापा, नीता कांडपाल, कमला रावत और नलिनी गोसाईं सहित स्वयं के प्रयासों और उद्यम के क्षेत्र में खुद को स्थापित करने वाली महिलाओं को उत्कृष्ट महिला उद्यमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अमिता गुप्ता, बाल कल्याण समिति देहरादून की अध्यक्ष नमिता ममगाईं, आयोजक साधना शर्मा, आयोजन समिति के महासचिव सुरेंद्र पुनेठा, प्रवीण पुरोहित आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें