फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कांग्रेस ने बनाई लोकभवन घेराव की रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
-प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल बोले- रैली को सफल बनाने में सभी नेताओं की भागीदारी जरूरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश के विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस ने लोकभवन घेराव की रणनीति बनाई है। 16 फरवरी को होने वाली रैली में प्रदेशभर से पार्टी नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे।
शुक्रवार को कांग्रेस भवन में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पार्टी नेताओं से आह्वान किया कि पूरी ताकत के साथ लोक भवन घेराव को सफल बनाए। भाजपा सरकार की नीतियों से त्रस्त उत्तराखंड की आवाज बुलंद कर घेराव से सरकार को आईना दिखाया जाएगा। कहा कि प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई, महिला अपराध, बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं से आम जनता परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष व रैली संयोजक प्रीतम सिंह ने पार्टी नेताओं के साथ लोक भवन घेराव की तैयारियों पर विचार विमर्श किया। बैठक में पूर्व विधायकों, नगर निगम पार्षदों, महानगर व ब्लाॅक अध्यक्षों से सुझाव लेकर रैली की रणनीति बनाई गई। बैठक में चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत, विधायक मदन बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, राजकुमार, आर्येंद्र शर्मा, मसूरी गोदावरी थापली, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह नेगी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) राजेंद्र भंडारी, राजेंद्र शाह, महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी, गौरव गिन्नी चौधरी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें