फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: भटाड़ स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
त्यूणी। भटाड़ स्थित पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में पुरातन छात्र-छात्रा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जुटे पूर्व विद्यार्थियों ने विद्यालय की उन्नति व पठन-पाठन में सुधार के लिए विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि व आईटीबीपी के आईजी गंभीर सिंह चौहान ने कहा पुरातन छात्र सम्मेलन एक अच्छी परंपरा है जिससे विद्यालय के विकास में मदद मिलती है। उन्होंने कहा सभी पूर्व छात्रों को अपने अनुभव व कार्य के हिसाब से विद्यालय के पठन-पाठन व उन्नति के लिए प्रयास करने चाहिए। जिला पंचायत के उपाध्यक्ष अभिषेक चौहान ने विद्यालय प्रशासन को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में चमन सिंह राणा, स्याणा महेंद्र सिंह चौहान, मनीष सिंह चौहान, रणेश्वर राणा, जयेंद्र सिंह चौहान, जगत सिंह ठाकुर, सैन सिंह रावत, संगीता चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें