फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलएलएम की ऑनलाइन परीक्षा में पकड़ी गई छात्रों की चालाकी

विज्ञापन
विज्ञापन
यूटीयू की ऑनलाइन एलएलएम परीक्षा के दौरान कई छात्रों की चालाकी पकड़ी गई। यह छात्र अपने मोबाइल और कंप्यूटर पर दूसरे ब्राउजर खोलकर उत्तर देख रहे थे। विवि ने उनकी चालाकी पकड़ ली और उनकी पूरी कारस्तानी की ऑनलाइन रिकॉर्डिंग कर ली। अब इन छात्रों को दोबारा से परीक्षा देनी होगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को यूटीयू की एलएलएम, एलएलबी और बीए एलएलबी की ऑनलाइन परीक्षा दी। इस दौरान एलएलएम के करीब 20 छात्र ऐसे मिले, जिनके कंप्यूटर और मोबाइल पर दूसरे ब्राउजर भी खुले हुए थे। विवि के सॉफ्टवेयर ने उन्हें पॉप अप मैसेज भेजा और अन्य सभी ब्राउजर बंद करने के निर्देश दिए। उसके बावजूद छात्रों ने ब्राउजर बंद नहीं किए। अंत में यह छात्र विवि के सॉफ्टवेयर पर सॉल्व आंसरशीट अपलोड नहीं कर पाए। विवि के कुलपति डॉ. पीपी ध्यानी ने बताया कि ऐसे सभी छात्रों की लाइव स्ट्रीमिंग, स्क्रीन शॉट की पूरी रिकॉर्डिंग हमारे पास उपलब्ध है। इसके अलावा उनके मोबाइल, टैब या कंप्यूटर की पूरी जानकारी का ब्योरा भी है। इन सभी छात्रों को अब दोबारा से परीक्षा देनी होगी, जिसकी तिथि बाद में तय की जाएगी।
एलएलबी छात्रों के नहीं खुल पाए पेपर
कुछ कॉलेजों में एलएलबी छात्रों के पेपर तय समय पर नहीं खुल पाए। कॉलेजों की ओर से विवि अधिकारियों को जानकारी भेजी गई तो पता चला कि कॉलेजों ने बच्चों को गलत डाटा कोड दिया है। बाद में विवि ने सही डाटा कोड उपलब्ध कराया, जिसके बाद छात्रों ने परीक्षा दी। इस पूरी प्रक्रिया में करीब आधे घंटे का समय बर्बाद हुआ। कुलपति डॉ. पीपी ध्यानी ने बताया कि छात्रों को प्रश्न पत्र हल करने के लिए आधे घंटे का अतिरिक्त समय दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें