फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दोपहर में पानी की आपूर्ति का दावा हवा-हवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
Iनिरंजनपुर, त्यागी रोड सहित कई जगह नहीं आया पानी, लोग करते रहे इंतजार
विज्ञापन

I

I
I

Iजल संस्थान को दिन में एक घंटा पानी देने के थे निर्देश
I
Iहोली पर निरंजनपुर, त्यागी रोड सहित कई जगह दोपहर में जलापूर्ति नहीं हुई। इससे लोग होली खेलने के बाद पानी का इंतजार करते रहे। जल संस्थान को सभी जगह दिन में एक घंटा पानी सप्लाई करने के निर्देश दिए गए थे।
I
Iनिरंजनपुर निवासी प्रदीप शुक्ला ने बताया कि क्षेत्र में दिन में पानी की सप्लाई नहीं हुई। लोगों ने होली खेलने के बाद नहाने के लिए पानी का इंतजार किया लेकिन निराशा ही हाथ लगी। कांवली क्षेत्र में भी बस 10 मिनट के लिए ही पानी पहुंचा जिससे लोग पानी भर भी नहीं पाए। दीपक ने बताया कि कावंली क्षेत्र में थोड़ी देर के लिए ही दिन में पानी की सप्लाई हुई। लोगों ने दिन में सप्लाई की आस में पहले से पानी भरकर भी नहीं रखा जिसकी वजह से होली के बाद नहाने और अन्य कामों में परेशानी हुई।
विज्ञापन

I
I
I
Iइसके अलावा, त्यागी रोड पर भी पानी न आने से लोगों को समस्या हुई। त्यागी रोड पर ऑटोमेशन फेल हो जाने की वजह से जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो गई थी। बाद में जल संस्थान ने इसे ठीक कराया और अस्थायी रूप से जलापूर्ति सुनिश्चित की गई।
I
Iवहीं, जल संस्थान के सहायक अभियंता नरेंद्र सिंह जगवान का कहना है कि निरंजनपुर क्षेत्र में एक से दो नहीं बल्कि तीन बजे तक पानी दिया गया। इसके अलावा सुबह-शाम नियमित सप्लाई जारी रही। साथ ही सहायक अभियंता राघवेंद्र डोभाल ने कहा कि कांवली क्षेत्र में आधे घंटे के लिए पानी की सप्लाई की गई थी। उन्होंने कहा उनके पास 900 केएल का टैंक है यदि एक घंटे तक पूरे क्षेत्र में सप्लाई की जाती तो टैंक खाली हो जाता और शाम की आपूर्ति में दिक्कत आती।
विज्ञापन

I
I
I
I
I
I10 हजार लोगों ने झेली परेशानी
I

I
I
Iजल संस्थान की ओर से होली के दिन पानी की आपूर्ति न किए जाने के चलते करीब 10 हजार लोगों ने परेशानी झेली। लोगों ने बताया कि पानी आपूर्ति की आस में वे सभी बैठे रहे लेकिन पानी नहीं आया। आपूर्ति के वादे के चलते उन्होंने सुबह पानी का भंडारण नहीं किया था जिसकी वजह से उन्हें होली खेलने के बाद काफी परेशानी हुई।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें