देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन और पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौर की तैयारियों को लेकर कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।
मुख्य सचिव व डीजीपी ने डाट काली मंदिर से महिंद्रा ग्राउंड, गढ़ी कैंट तक तैयारियों को परखा। मुख्य सचिव ने सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर की यातायात व्यवस्था को प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान सुचारू रूप से संचालित करने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने को कहा। मुख्य सचिव ने कहा कि दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के बनने से एक ओर दिल्ली - एनसीआर से देहरादून पहुंचने में समय कम होगा साथ ही पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। चारधाम यात्रा के लिए कनेक्टिविटी में सुधार होगा। इससे आर्थिक गतिविधियों को भी बूस्ट मिलेगा। मुख्य सचिव डाट काली मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय, डीएम सविन बंसल, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल, नगर आयुक्त नमामी बंसल आदि मौजूद थे। ब्यूरो