फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा के पहले दिन एक भी बस, टैक्सी की नहीं हुई बुकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
माय सिटी रिपोर्टर देहरादून कोरोना संकट के बीच राज्य सरकार ने चारधाम यात्रा बेशक शुरू कर दी, लेकिन यात्रा के पहले दिन देहरादून और ऋषिकेश से संयुक्त रोटेशन की बसों या फिर टैक्सी की एक भी बुकिंग नहीं हुई। हालांकि बस संचालकों और टैक्सी संचालकों की ओर से गाड़ियों को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लेकिन उम्मीदों के मुताबिक पहले दिन एक भी तीर्थयात्री ने गाड़ियों की बुकिंग नहीं कराई। ऐसे में बस और टैक्सी संचालकों को करारा झटका लगा है। इतना ही नहीं बस और टैक्सी संचालकों का मानना है कि फिलहाल चारधाम यात्रा पर तीर्थयात्रियों के जाने की उम्मीद ना के बराबर है। संभव है कि मानसून सत्र समाप्त होने के बाद ही चारधाम यात्रा पटरी पर लौटे। --–-------------- संयुक्त रोटेशन की बसों को नहीं मिली एक भी सवारी उत्तराखंड परिवहन महासंघ के अध्यक्ष सुधीर राय की मानें तो संयुक्त रोटेशन की ओर से चारधाम यात्रा को लेकर गाड़ियों को तैयार कर लिया गया है। बस संचालक चालकों, परिचालकों के साथ चारधाम यात्रा पर जाने को भी तैयार हैं। लेकिन सरकार की घोषणा के बावजूद चारधाम यात्रा के लिए फिलहाल एक भी यात्री ने पंजीकरण नहीं कराया है। संयुक्त रोटेशन की बसों की बुकिंग होगी और चारधाम यात्रा पर तीर्थयात्री जाएंगे, फिलहाल इसकी उम्मीद ना के बराबर है। महासंघ अध्यक्ष सुधीर राय का कहना है कि फिलहाल इस साल चारधाम यात्रा का पीक सीजन तो निकल चुका है अब थोड़ी बहुत उम्मीद मानसून सत्र के बाद है। यदि राज्य सरकार द्वारा देश विदेश की तीर्थयात्रियों को चारधाम यात्रा पर आने की अनुमति जाती है तो स्थिति फिर भी थोड़ी सुधर सकती है। –---------------- जीप, कमांडर, बोलेरो,टैक्सी संचालकों को भी नहीं मिले एक यात्री परिवहन महासंघ के उपाध्यक्ष सत्यदेव उनियाल के मुताबिक देहरादून से श्री बद्रीनाथ, श्री केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री समेत चारों धामों के लिए संचालित की जाने वाली जीप, कमांडर, बोलेरो, टैक्सी, संचालकों को एक भी तीर्थयात्री पहले दिन नहीं मिले। दून गढ़वाल जीप कमांडर मालिक संचालन समिति के पदाधिकारियों के मुताबिक फिलहाल इन परिस्थितियों में तीर्थयात्री चारधाम यात्रा पर जाएंगे इसकी उम्मीद बहुत कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें