देहरादून। डॉक्टर्स डे के मौके पर बुधवार को लायनेस क्लब की ओर से डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। लॉयनेस क्लब मंडल अध्यक्ष लॉयन डॉ अश्विनी कंबोज ने सम्मान पत्र, शॉल, स्मृति चिन्ह प्रदान किए। उन्होंने मोहित बिहार में डॉ तरुण व डॉ मुकेश, राजा रोड में डॉ अवधेश गुप्ता, सीएमआई में डॉ श्वेता जैन, कनॉट प्लेस में डॉ राकेश मित्तल, डॉ महेश अग्रवाल, टर्नर रोड में डॉ स्मिता मेहरा और कन्या गुरुकुल में डॉ सतीश अग्रवाल को सम्मानित किया। कार्यक्रम में लॉयनेस अंजना माहेश्वरी, सुमन जैन, सीमा जैन, ऊषा बंसल, कमल बगेरा, सरिता कोहली, तरुण सिंघल, अनुराधा गर्ग, किरण गोयल, सरोज अहलूवालिया, साधना अग्रवाल समेत अन्य मौजूद रहे।