कासिगा स्कूल में आयोजित सीबीएसई बास्केटबाल प्रतियोगिता का रविवार को शुभारंभ किया गया। पहले दिन कासिगा स्कूल के खाते में दोहरी जीत आई। बालिका वर्ग में कासिगा स्कूल की टीम ने ज्ञानंदा स्कूल को 22-17 से और बालक वर्ग में कासिगा स्कूल ने दून हेरिटेज को 27-7 से हराया।
इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की कुल 16 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय प्रमुख सुरेन्द्र सिंह राजपूत ने किया। पहले दिन बालिका वर्ग में एपीएस बीरपुर ने स्कॉलर्स होम को 23-14 से हराया। वहीं, एपीएस क्लेमेंटटाउन ने ग्रेस अकादमी को 21-12 से, हिम ज्योति ने कासिगा स्कूल को 26-10 से हरा अगले दौर में जगह बनाई। बालक वर्ग में एपीएस बीरपुर ने जसवंत मॉडर्न को 23-11 के स्कोर से हराया।