फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: खाई में गिरी कार के उड़े परखच्चे, चालक को मामूली घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सवारी छोड़कर देहरादून जा रही कार गलोगी के पास गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। गनीमत रही कि चालक को मामूली चोटें आईं। चालक रातभर कार में फंसा रहा। सुबह लोगों ने कार खाई में देखी तो पुलिस का सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कार चालक अंकित तोमर निवासी बड़ोत जिला बागपत उत्तर प्रदेश शनिवार रात दो सवारियों को मसूरी छोड़कर देहरादून लौट रहा था। इस दौरान गलोगी के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। चालक रातभर कार में ही फंसा रहा। स्थानीय निवासी गौरव रावत ने बताया कि सुबह कुछ श्रमिकों ने कार को खाई में पड़ा देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल कार चालक को निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेला। प्राथमिक उपचार के बाद चालक को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें