फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Student Union Election: डीएवी में एबीवीपी ने अध्यक्ष के लिए यशवंत और महासचिव पद पर सुमित को मैदान में उतारा

Mon, 30 Oct 2023 05:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

एबीवीपी के महानगर मंत्री उज्ज्वल सेमवाल ने प्रत्याशियों की घोषणा की। क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज नीखरा ने कहा, विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन हैं। 
विज्ञापन
डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छात्रसंघ चुनाव के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से रविवार को डीएवी महाविद्यालय के प्रत्याशियों की घोषणा की गई। इसमें यशवंत पंवार को अध्यक्ष और सुमित कुमार को महासचिव पद का टिकट दिया गया। जबकि, इससे पहले संगठन की ओर से एमकेपी पीजी कॉलेज और एसजीआरआर पीजी कॉलेज के प्रत्याशियों की घोषणा की जा चुकी है।

विज्ञापन


एबीवीपी के महानगर मंत्री उज्ज्वल सेमवाल ने प्रत्याशियों की घोषणा की। क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज नीखरा ने कहा, विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन हैं। अभी फिलहाल दो पदों की घोषणा हुई हैं। जल्द ही पूरे पैनल की घोषणा की जाएगी। इस दौरान संगठन के प्रांत संगठन मंत्री विक्रम फर्स्वाण, प्रांत कोषाध्यक्ष रमाकांत श्रीवास्तव, ओम कक्कड़, पूर्व अध्यक्ष राहुल रावत, सिद्धार्थ राणा, जितेंद्र बिष्ट, दयाल बिष्ट आदि मौजूद रहे।
आज से कॉलेज में रफ्तार पकड़ेगा चुनावी प्रचार, लागू होगी आचार संहिता

Air Quality: अभी सांस लेने लायक है देहरादून की हवा, काशीपुर में चेतावनी स्तर पर, जहरीली हो रही वायु गुणवत्ता
विज्ञापन
विज्ञापन


सप्ताह भर की छुट्टी के बाद सोमवार को डीएवी और डीबीएस पीजी कॉलेज छात्रों के लिए खुलेगा। इसके साथ ही कॉलेज में चुनावी प्रचार रफ्तार भी पकड़ेगा। छात्रसंघ चुनाव सात नवंबर को होंगे। एबीवीपी के बाद अन्य संगठन भी जल्द अपने प्रत्याशियों की घोषणा करने की योजना बना रहे हैं। छात्र संगठन से जुड़े छात्र चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। सोमवार से यह और तेजी पकड़ेगा। छात्र संगठन से जुड़े छात्रों को कहना है इस बार के चुनाव में सीयूईटी, परिणाम जारी करने में देरी समेत अन्य मुद्दे मुख्य हैं। डीएवी पीजी कॉलेज प्रबंधन की ओर से 30 अक्तूबर को आचार संहिता की घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें