फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दशहरा मेले में ब्रह्माकुमारी संस्था ने लगाई नशा मुक्ति प्रदर्शनी

Tue, 20 Oct 2026 06:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दशहरा मेले में ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय की सेलाकुई शाखा ने नशा मुक्ति प्रदर्शनी लगाई। इसका उद्देश्य युवाओं और आम जनमानस को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था। ब्रह्माकुमारी सोनिया ने नशे के जानलेवा दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज को बर्बाद कर देता है। सोनिया ने राजयोग का महत्व बताया। राजयोग के नियमित अभ्यास से मानसिक शक्ति और आत्मबल बढ़ता है। इसी इच्छाशक्ति से कोई भी व्यक्ति आसानी से नशे का त्याग कर सकता है। सोनिया ने युवाओं से चरित्र निर्माण व व्यसन मुक्ति के लिए राजयोग प्रशिक्षण से जुड़ने का आह्वान किया। सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शनी देखकर नशा मुक्त जीवन का संकल्प लिया। इस दौरान मुकेश, परवेज, भावना, धनेश्वरी, कार्तिक, ललिता, लक्ष्मी, श्रेया और मदन सिंह बिष्ट उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें