फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का लगातार बढ़ रहा कुटुंब, कांग्रेस को डैमेज कंट्रोल की जरूरत : महेंद्र भट्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
दायित्वधारियों की सूची दिल्ली में, मंजूरी के एक दिन में होगी घोषणा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पूर्व सीएम हरीश रावत की टिप्पणी के जवाब में कहा कि कांग्रेस मे लगातार डेमेज हो रहा है, यहां तो इतने लोग जुड़ रहे हैं कि हम उन्हें कंट्रोल करने में लगे हैं।

पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में भट्ट ने हरदा के शिक्षा अधिकारी प्रकरण पर भाजपा की मिलीभगत के आरोप पर पलटवार कर कहा कि हरीश रावत नहीं चाहते कि राज्य में शांति हो। यही कारण है कि जनता उन्हें बार-बार मौन साधना में भेज देती है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के विधायकों से मिलने पर कहा कि विधायकों, कार्यकर्ताओं से मिलना भाजपा की कार्य संस्कृति का हिस्सा है। इसी क्रम में अरविंद पांडे से मुलाकात हुई। वहीं, कुंवर प्रणव चैंपियन की धर्मपत्नी और भाजपा नेत्री रानी दिव्यानी का स्वास्थ्य खराब है, शिष्टाचार के नाते मेरा वहां जाना हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने डैमेज कंट्रोल के आरोप पर व्यंग किया कि कांग्रेस पार्टी तो लगातार डैमेज होती जा रही है, जिसकी उन्हें कोई चिंता नहीं। भाजपा में तो जुड़ने वालों का सैलाब उमड़ा हुआ है। हम तो उन्हें ही कंट्रोल करने में लगे हैं। दायित्वधारी घोषणा संबंधी सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल प्रदेश से तैयार सूची दिल्ली में राष्ट्रीय नेतृत्व के पास है। जिस पर मंथन के बाद जैसे ही निर्णय होगा, तत्काल एक दिन में ही सूची के नामों घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें