फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: धूमधाम से मनाया गया बाबा खाटू श्याम का जन्मोत्सव एवं पाटोत्सव

Fri, 20 Nov 2026 06:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
- देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर सेलाकुई स्थित मंदिर मनाया गया कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सेलाकुई। देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर सेलाकुई स्थित खाटू श्याम धाम मंदिर में बाबा श्याम का जन्मोत्सव एवं पाटोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर बाबा के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन

मंदिर में सुबह छह बजे से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। दिनभर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही और बाबा श्याम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इसके पश्चात देर रात तक भजन कीर्तन आयोजित किया गया। इसके पहले बाबा श्याम का भव्य श्रृंगार किया गया। इस दौरान मंदिर में पहुंचे श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर भाव-विभोर हो गए। भक्तों ने बाबा के दरबार में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। देवउठनी एकादशी के विशेष महत्व के साथ बाबा का जन्मदिवस एवं पाटोत्सव मंदिर में प्रत्येक वर्ष बड़े ही उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है। आयोजन में मंदिर के संस्थापक गौरव गुप्ता, शेखर बंसल, मुकुल शर्मा, अनुज महावार, मनोज गोयल सहित अनेक श्याम प्रेमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें