फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पेपर लीक मामला...आरएमएस के मालिक समेत नौ आरोपियों की जमानत हाईकोर्ट से भी खारिज

Wed, 21 Jun 2023 02:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

पेपर लीक और अन्य परीक्षा धांधलियों के सभी मामलों में एसटीएफ ने कुल 57 लोगों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों की एकाध मामलों में जमानत निचली अदालत से मंजूर हो गई थी। जबकि, कई की खारिज कर दी गई थी। 
विज्ञापन
जेल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेपर लीक और अन्य परीक्षा धांधलियों के आरोप में जेल में बंद नौ आरोपियों की जमानत हाईकोर्ट से भी खारिज हो गई। इनमें आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशन का मालिक राजेश चौहान भी शामिल है। एसटीएफ के विशेष अधिवक्ता ने इसके लिए हाईकोर्ट में पैरवी की थी। चौहान ने जब सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया तो उसे एक मामले में जमानत मिल गई। अब एसटीएफ इसका भी विरोध करेगी।

विज्ञापन


पिछले साल एसटीएफ ने पेपर लीक मामले में जांच शुरू की थी। जांच में एक के बाद एक कई परीक्षाओं में धांधली की बात सामने आई। इसके बाद सचिवालय रक्षक, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और सचिवालय रक्षक परीक्षा धांधली में भी जांच शुरू हुई। इन सभी मामलों में एसटीएफ ने कुल 57 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें मुख्य आरोपी आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशन के मालिक राजेश चौहान को बनाया गया। 24 के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की गई।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand BJP: महा जनसंपर्क अभियान के बाद कैबिनेट विस्तार पर होगी बैठक, सीएम धामी ने दिए संकेत
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ आरोपियों की एकाध मामलों में जमानत निचली अदालत से मंजूर हो गई थी। जबकि, कई की खारिज कर दी गई थी। ऐसे में राजेश चौहान, तनुज शर्मा, संदीप कुमार शर्मा, शशिकांत, हाकम सिंह, ललित राज शर्मा, हिमांशु कांडपाल, विपिन बिहारी और मनोज जोशी बर्खास्त पीआरडी जवान ने जमानत के लिए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। एसटीएफ एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि इन सभी की जमानत हाईकोर्ट से भी खारिज करा दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें