फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: देशभक्ति के नारों से गूंजा वातावरण

Thu, 22 May 2025 01:33 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकवाद पर कड़ा प्रहार करने और वीर जवानों के शौर्य की गाथा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सहसपुर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में प्रत्येक धर्म-संप्रदाय के लोग शामिल हुए। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् जैसे देशभक्ति के नारों से क्षेत्र का वातावरण गूंजता रहा।
विज्ञापन

यात्रा का नेतृत्व कर रहे सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व ने भारत को मजबूत आत्मबल देने का काम किया है। ऑपरेशन सिंदूर नए भारत की पहचान है जोकि सजग और सक्षम भी है। उन्होंने कहा कि दुश्मनों को अब यह जान लेना चाहिए कि देश की सेना भारत के विरुद्ध होने वाली किसी भी साजिश को सख्ती से कुचलने के लिए तैयार है।

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष मीता सिंह ने कहा कि इस प्रकार की यात्राएं राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूती देती हैं। ऐसे आयोजनों से देश की युवा पीढ़ी के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत होती है। तिरंगा यात्रा में शामिल क्षेत्रवासी देशभक्ति के नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमवीर राघव, सुखदेव फर्स्वाण, यशपाल नेगी, मेघ सिंह, राहुल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें