फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: हईया-अलसी-सकनी मार्ग का डामर उखड़ा, सुरक्षा दीवार व नाली क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हईया-अलसी-सकनी मोटर मार्ग पर चल रहा काम गुणवत्ता के साथ नहीं किया जा रहा है। सुरक्षा दीवार और स्क्रबर बारिश के क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। ग्रामीण ने इसकी शिकायत लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से की है। हईया-अलसी-सकनी मोटर मार्ग पर इन दिनों सुधारीकरण और पक्कीकरण का कार्य चल रहा है। इसमें मार्ग का चौड़ीकरण, तार-जाल, नाली, सुरक्षा दीवार और स्क्रबर लगाया जा रहा है। गुणवत्ता की कमी के चलते डामर उखड़ रहा है। अन्य निर्माण भी भरभराकर गिर रहे हैं। स्थानीय निवासी सुरेंद्र सिंह पंवार, वीरेंद्र सिंह पंवार, सुरेंद्र सिंह, प्रताप सिंह, आशीष पंवार का कहना है कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण मोटर मार्ग पर गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं हो पाएं हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेने की अपील की है। लोनिवि की अधिशासी अभियंता रचना थपलियाल ने बताया कि बारिश होने से मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बरसात के बाद सभी क्षतिग्रस्त निर्माण को ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें